संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के लठमारन मोहल्ला में मौसी संग रह रहे व्यक्ति पर गोलियां चलाने के आरोपी अरुण को को सीआईए-2 टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलीकांड के मुख्य आरोपी यूपी के शामली के जैनपुर निवासी अरुण उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल अरुण के साथियों व वारदात में इस्तेमाल हथियार बारे रिमांड अवधि में पूछताछ के जरिए पता लगाया जाएगा। इसके लिए अरुण को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लेंगे।
लठमारन मोहल्ला निवासी सविता ने अरुण को एक्टिवा दिलाई थी। इस पर सविता संग रह रहे मोहित शर्मा ने एतराज जताया। मोहित व अरुण के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोप है कि अरुण ने साथियों संग 24 जुलाई की रात अपनी मौसी सविता के घर आकर मोहित पर गोलियां चलाई। मामले में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मोहित की शिकायत पर अरुण पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई।