संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। सांगीपुर गांव में रंजिशन कुछ युवकों ने व्यक्ति पर रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
पिंटू ने शिकायत में बताया कि 30 जनवरी को वह घर पर था तो पड़ोसी ने मोबाइल पर फोन किया कि गौरव, रेशम व अन्य लोग उसके ताया के बेटे रामदास व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर रहे हैं।
जब वह रामदास के घर गया तो देखा कि रामदास व उसके परिवार के सदस्यों को घर में घुसकर उक्त लोग मारपीट कर रहे थे। जब रामदास को छुड़वाने लगा तो गौरव ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। रॉड लगने से उसकी बाई बाजू में गंभीर चोट आई। रेशम ने उसे थप्पड़ व मुक्के भी मारे। साथ ही उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।