फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचकूला में आयोजित होगी संसदीय क्षेत्र प्रतियोगिता

Sat, 06 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सासंद खेल महोत्सव में खो-खो खेलते ​खिलाड़ी। आर्काइव - फोटो : रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार ऑटो लूट के आरोपी को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिले खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी व टीम संसदीय क्षेत्र की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हालांकि संसदीय क्षेत्र प्रतियोगिता का पूरा शेड्यूल आना बाकी है, लेकिन यह पंचकूला में 22 दिसंबर के बाद करवाई जाएगी। इससे पहले विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता आठ से 11 दिसंबर तक होगी।
विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों व स्थानों पर करवाई जानी है। इस प्रतियोगिता में खंडस्तरीय प्रतियोगिता के करीब एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें बैडमिंटन, क्रिकेट, गोला व चक्का फेंक, दौड़, रिले दौड़, खो-खो खेल की प्रतियोगिताएं होनी हैं।
विज्ञापन

इसमें अंडर-14, 15, 17, 19 आयुवर्ग में यह प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इस विधानसभा क्षेत्र के विजेता संसदीय क्षेत्र की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं, प्रतियोगिताएं करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से खेल प्रशिक्षकों व शारीरिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इसके लिए जिलास्तर पर 12 शिक्षकों व प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र की खेल प्रतियोगिता आठ से 11 दिसंबर तक होगी। यह प्रतियोगिता शहर में तीन स्थानों पर करवाई जा रही है। इस दौरान खो-खो की प्रतियोगिता जगाधरी के झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। बैडमिंटन प्रतियोगिता सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब में करवाई जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता रटौली के पास सेक्टर-18 स्थित एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी में करवाई जाएगी। लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता अलग-अलग दिन इन्हीं स्थानों पर करवाई जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें