फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा पार्क

Tue, 28 Jul 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 ग्रीन पार्क में करगिल विजय दिवस मनाते एसोसिएशन के सदस्य व काॅलोनी निवासी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ग्रीन पार्क में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने एकत्रित होकर देश के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद किया। इस दौरान ग्रीन पार्क देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा।
इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी ओम प्रकाश भाटिया, नरेश कुमार मेहता एवं नरेश नागपाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और कविताओं की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर हो गया। वहीं एसोसिएशन के प्रधान दविंद्र मेहता ने कारगिल युद्ध के इतिहास और भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को सेना के त्याग से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पार्क में गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस भी हर वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है ताकि युवा पीढ़ी को इन राष्ट्रीय पर्वों के महत्व के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन

प्रसिद्ध भजनीक मोंटी राजा, श्रीजी महिला संकीर्तन मंडली की प्रधान पूनम भल्ला, संगीता गुलाटी सहित कई अन्य युवतियों ने देश भक्ति के गीत गाकर समां बांध दिया। करगिल विजय दिवस के इस कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान ग्रीन पार्क देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें