फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवजात को कट्टे में बांध सूखी नदी में फेंका

Tue, 07 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। कस्बे में मां की ममता को शर्मसार करने कर देने का मामला सामने आया है। सूखी पड़ी नकटी नदी में सोमवार दोपहर एक नवजात का शव कट्टे में मिला। कुत्तों का मंडराता देख वहां खेल रहे बच्चों ने शव से मिट्टी में दबा दिया। बच्चों से जानकारी मिलने पर परिजनों से पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना साढौरा पुलिस ने मिट्टी में दबा शव कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दोपहर को मोहल्ला प्रेम नगर के बच्चे सूखी नकटी नदी में खेल रहे थे। तभी बच्चों ने एक कट्टे के पास कई कुत्तों को मंडराते देख वहां से भगा दिया। बच्चों ने जब कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें नवजात का शव मिला। कुत्ते नोंच न दें, इस पर बच्चों ने शव को नदी की मिट्टी में ही दबा दिया। घर पहुंचकर बच्चों में घटना से परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिट्टी में दबा शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवजात का शव मिलने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। माना जा रहा है कि किसी युवती ने शादी किए बिना ही बच्चे को जन्म दिया होगा और लोकलाज के डर से उसे कट्टे में बांध कर नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

कहा तो यह भी जा रहा है कि जब बच्चे को फेंका गया तो वह जिंदा होगा। रातभर खुले में पड़ा रहने से कड़ाके की ठंड से उसकी मौत हो गई होगी। थाना साढौरा एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि नवजात लड़का था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें