यमुनानगर। दीनबंधु छोटूराम थर्मल प्लांट के अंदर 8469 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली नई 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट का मॉडल तो बनकर तैयार हो चुका, वहीं यह यूनिट 61 विशेषताओं से लैस भी होगी। नई यूनिट में जहां मुख्य गेट परिसर के अलावा प्री ट्रीटमेंट प्लांट, कूलिंग टावर, सीडब्ल्यू पंप, क्लोरीन डाइ ऑक्साइड उत्पादन संयंत्र, 400 केवी जीआईएस बनेगा वहीं नया रेल यार्ड भी बनाया जाना है।
कैल गांव से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई यूनिट का शिलान्यास किया था। ऐसे में बीएचईएल को 48 माह के भीतर इस नई यूनिट का निर्माण करके एचपीजीसीएल को करके देना है। मार्च 2029 को यहां से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। थर्मल के एक अधिकारी ने बताया कि यह यूनिट पूरी तरह से स्वदेशी होगी तथा यूनिट को स्थापित करने के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
नई यूनिट में ये होंगी खूबियां
नई यूनिट में टीजी. हॉल, बॉयलर, मिल बे, इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रीसिपिटेटर (ईएसपी), ईएसपी कंट्रोल रूम सह सीएचपी एमसीसी3, चिमनी, अवशोषक, मुख्य गेट परिसर (चरण-II), गुरुत्वाकर्षण फिल्टर, डीएम संयंत्र, प्री ट्रीटमेंट प्लांट, कूलिंग टावर, सीडब्ल्यू पंप हाउस, क्लोरीन डाइ-ऑक्साइड उत्पादन संयंत्र, ए.एच.पी. कंप्रेसर हाउस, 400 के.वी. जी.आई.एस., ट्रांसफार्मर क्षेत्र, राख जल पंप हाउस, डे ऑयल टैंक, ईंधन तेल पंप हाउस, स्पष्ट जल/अग्नि जल पीएच, वायु कंप्रेसर हाउस, नया रेल यार्ड, वैगन टिपलर, कुचला हुआ कोयला स्टॉक पाइल, क्रशर हाउस, कंट्रोल टावर, ऐश साइलो, अपशिष्ट उपचार संयंत्र, सेवा भवन, सीवेज उपचार संयंत्र, ऐश स्लरी पंप हाउस, रासायनिक प्रयोगशाला, गाढ़ा करने वाला (थिकनर), स्लरी रीसर्कुलेशन पंप, अमोनिया अनलोडिंग और भंडारण, बायोमास स्टॉकपाइल, रासायनिक घर, क्लेरिफायर, एच2 सिलिंडर भंडारण शेड, कच्चा पानी पंप हाउस, डीजल लोकोमोटिव शेड, कोल डोजर शेड, क्लेरिफाइड वॉटर टैंक, फायर वॉटर टैंक, एएचपी क्लेरिफ़ायर, एयर वॉशर बिल्डिंग, एएचपी वेट ब्रिज विद कंट्रोल रूम, एएचपी वॉश वॉटर पंप शेड, मटेरियल एंट्री गेट, इलेक्ट्रिकल रूम (एएचपी, साइलो), इलेक्ट्रिकल रूम (सीएचपी), इलेक्ट्रिकल कम कंट्रोल रूम (सीएचपी), फोम पंप हाउस, फोम बूस्टर पंप हाउस, रीजनरेशन एरिया (सीपीयू), सीडब्ल्यू ट्रीटमेंट प्लांट, एफजीडी कंट्रोल रूम, पंप हाउस-कोल डीएस, एफजीडी सुविधाएं तथा मेन गेट कॉम्प्लेक्स (चरण-I) ये खास 61 खूबियां होंगी। संवाद
तीनों इकाइयों से एक साथ होगा 1400 मेगावाट उत्पादन
नई इकाई प्रतिदिन 192 लाख यूनिट बिजली उत्पादन करेगी। बथर्मल प्लांट से वर्तमान में 600 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। नई 800 मेगावाट यूनिट लगने के बाद यमुनानगर से एकसाथ 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ करेगा। अभी हरियाणा में वर्तमान में हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की वर्तमान क्षमता 2582 मेगावाट है, नई 800 मेगावाट यूनिट लगने से 3382 मेगावाट बिजली उत्पादन होगी, साथ ही हरियाणा की उत्पादन क्षमता चार गुना हो जाएगी। वहीं नई यूनिट लगने से जिले को 24 घंटे बिजली मिलेगी, इसके साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।