फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी ने किया बेहाल, दोपहर में सड़कें सुनसान

Tue, 13 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिन सड़कों पर पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, वह भी गर्मी से सुनसान होने लगी हैं।
सोमवार को पंचायत भवन के सामने से सेक्टर-17 में जाने वाली सड़क वीरान नजर आई। सड़क के मोड़ पर ही नींबू की शिकंजवी की रेहड़ी लगी हुई थी, परंतु गर्मी की वजह से रेहड़ी पर भी कोई ग्राहक नहीं था। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार रात को मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली थी। रात को तेज व ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने सुहावने मौसम का खूब आनंद लिया। ठंडी हवाओं से एक बार फिर से फरवरी माह जैसे मौसम का एहसास होने लगा। जिस तरह से काले बादल उमड़ कर आए थे ऐसा लग रहा था मानो बारिश होगी। परंतु बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

हवाओं की वजह से सुबह तक मौसम ठंडा रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी भी प्रचंड होती चली गई। जूस, गन्ने का रस व शिकंजवी की रेहड़ियों पर सुबह-शाम लोगों की भीड़ देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें