फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भतीजे ने कृपाण से की चाचा की हत्या

विज्ञापन
अवतार सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर के गांव तलाकौर में रंजिश के चलते पारिवारिक झगड़ा हो गया। इस दौरान भतीजे ने अपने चाचा पर कृपाण से हमला कर घायल कर दिया। उसे सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। शुक्रवार सुबह अवतार सिंह (4)अपने कमरे में मृत मिला। मौत की सूचना मिलने पर आरोपी भाग गया। थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सुखजीत उर्फ डिंपल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव तलाकौर निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना से रिटायर्ड है। उसका 40 वर्षीय बेटा अवतार सिंह अभी अविवाहित था और खेतीी करता था।
विज्ञापन

चार दिसंबर की दोपहर करीब 2.30 से तीन बजे खुद, पत्नी चरणजीत कौर व बेटा अवतार सिंह घर पर ही मौजूद थे। उसी समय दौरान भतीजा गुरदेव सिंह का लड़का सुखजीत उर्फ डिंपल घर अचानक पहुंचा। उसके हाथ में डंडा था।
उसने आते घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब आरोपी सुखजीत को गाली-गलौज देने से मना किया तो हाथ में पकड़े डंडे से बेटे अवतार सिंह के सिर पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए जब वे खुद आगे आए तो उनकी बाई बाजू पर भी डंडे से वार कर दिया। इसमें वे भी खुद चोटिल हो गए। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी सुखजीत वहां से चला गया।
इसके बाद ही सुखजीत उर्फ डिंपल कृपाण लेकर पहुंचा और फिर से बेटे अवतार सिंह की जांघ पर दो बार वार कर दिए। इस पर वह लहूलुहान होकर जमीन पर बेसुध होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी सुखजीत हमला करने के बाद वहां से फरार हो गया। इसके बाद डायल 112 को कॉल की।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बेसुध अवतार सिंह को उपचार के लिए सरस्वती नगर के सिविल अस्पताल में लगाया गया। यहां डॉक्टरों ने अवतार की मरहम पट्टी करने के बाद उसे एंबुलेंस से घर तक पहुंचा दिया। रात को अवतार दवा लेकर अपने कमरे में सो गया। शुक्रवार सुबह छह बजे पिता सुरेंद्र सिंह बेटे अवतार सिंह को उठाने के लिए गया तो वह मृत अवस्था में मिला।
पुलिस को दिए बयान में सुरेंद्र सिंह ने बताया उसके चार लड़के थे, इनमें से तीन लड़कों की पहले बीमारी के कारण हो गई थी। अब अवतार भी इस दुनिया से चला गया। उसका अब सबकुछ खत्म हो गया। अवतार खेती में उसका हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

मामले में आरोपी सुखजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी तक बात रंजिश को लेकर सामने आई है। आरोपी को काबू करने के लिए टीमें लगी हैं। -सुमित कांबोज, थाना प्रभारी, थाना छप्पर।

अवतार सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें