फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम विरोध होने पर बैरंग लौटी

Wed, 16 Sep 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरोजनी कॉलोनी में कार्रवाई की सूचना पर पहुंचीं  पार्षद रूचि शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सरोजिनी कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध के चलते बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। निगम की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मुकंद लाल पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली में पहुंची थी। टीम को देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने एक ही गली में कार्रवाई किए जाने पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी रतन लाल, सतपाल, अजय व अन्य ने कहा कि पूरी सरोजिनी कॉलोनी में कई जगह अतिक्रमण है। ऐसे में केवल एक गली को निशाना बनाकर कार्रवाई करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने निगम अधिकारियों से पूछा कि यदि अतिक्रमण हटाना है तो पूरी कॉलोनी में कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।कई घरों के बाहर लोहे की जाली और ग्रिल लगाकर उनमें पेड़-पौधे लगाए गए हैं।
इनका कहना था कि एक तरफ प्रशासन और सरकार लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है, वहीं दूसरी तरफ पेड़-पौधों को उजाड़ने के लिए अधिकारी पहुंच रहे हैं। कार्रवाई से पहले सभी पहलुओं को देखना चाहिए। कुछ लोगों ने ग्रिल और जालियां उतारनी शुरू कर दीं।
उन्होंने कहा कि यदि नियमों के तहत इन्हें हटाना है तो वे स्वयं हटा देंगे, लेकिन कार्रवाई सभी क्षेत्रों में समान रूप से होनी चाहिए। लोगों ने निगम अधिकारियों से कहा कि पहले एक नंबर वार्ड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए। उनका कहना था कि चुनिंदा स्थान पर कार्रवाई से लोगों में भेदभाव की भावना पैदा हो रही है। मौके पर काफी देर तक लोगों और निगम कर्मचारियों के बीच बातचीत होती रही। भीड़ और विरोध को देखते हुए निगम की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की और वापस लौट गई। वहीं, एक गली को छोड़कर कॉलोनी की अन्य गलियों में कार्रवाई नहीं किए जाने के सवाल पर निगम अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। हालांकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने तर्क दिया कि लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। उन्होंने दिए गए समय के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

सरोजिनी कॉलोनी की गली में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत कार्यालय में आई थी। इसके बाद कार्रवाई के लिए टीम को मौके पर भेजा गया था। अतिक्रमण हटाने में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है । -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें