फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम ने मटका चौक पर चलाया सफाई अभियान

Sat, 18 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के मटका चौक के पास सफाई अ​भियान में हिस्सा लेती मेयर और अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नगर निगम की ओर से संचालित स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत शुक्रवार को जगाधरी के मटका चौक स्थित रंग महल के सामने खाली प्लॉट और सड़क किनारे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अभियान में मेयर सुमन बहमनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, आयुष विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, वार्ड पार्षद प्रियंक शर्मा सहित निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर क्षेत्र की सफाई की। सफाई मित्रों ने खाली प्लॉट और सड़क किनारे फैले कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि लोग अपने घरों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के साथ गीले और सूखे कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करें तो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जनभागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों की सफाई का ध्यान रखना चाहिए तथा नगर निगम के अभियानों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें