फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विष्णुनगर में लगने वाला मासिक बाजार हटवाया

Tue, 11 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विष्णु नगर में महिलाओं से बात करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर हर माह नौ व 10 तारीख को लगने वाला कपड़ों का बाजार लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। जाम लगने का खामियाजा शहरवासियों के अलावा बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी भुगतना पड़ रहा है। ऐसी शिकायतें आने के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम ने मासिक बाजार को सड़क किनारे से हटवा दिया। इतना ही नहीं अतिक्रमण करने पर 17 दुकानों और पॉलिथीन बेच रहे दो दुकानदारों के चालान भी किए।
सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम ने यहां अवैध रूप से फड़ी लगाकर सामान बेच रहे दुकानदारों को उठाकर जगह को साफ किया। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के विष्णु नगर में पेट्रोल पंप के पास खाली जगह पर हर माह की नौ व 10 तारीख को बाजार लगता है। जहां बाहर से आए दुकानदार फड़ी व स्टॉल लगाकर कपड़े व अन्य सामान बेचते है।
विज्ञापन

दुकानदार सड़कों पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय करते है। जिससे वर्कशॉप रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहरवासियों ने अधिकारियों से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि वर्कशॉप रोड पर जिन लोगों ने दुकानें कर रखी हैं वह अपने आगे की जगह फड़ी वालों को किराये पर देकर हजारों रुपये कमाते हैं। इतना ही नहीं कई दुकानदार तो इन्हें बिजली भी बेचते हैं।
यह बाजार सड़कों से भी आगे तक आ जाता है। जिससे सड़क पर जाम लगा रहता है। दो दिन तक लोगों का सड़क से आना जाना मुश्किल हो जाता है। आमजन की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सुपरवाइजर प्रवीण होमगार्ड के जवान, डायल 112 व दुर्गा शक्ति की टीम के साथ यहां पहुंचे। जब टीम यहां पहुंची तो दुकानदारों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ था।
नगर निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनी कई दुकानों को हटवाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की। मौके पर दो दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन भी बरामद हुआ। उनका भी मौके पर चालान कर पॉलिथीन को जब्त किया गया।
विज्ञापन

सुशील शर्मा ने कहा कि सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने के लिए निगम अनेक प्रयास कर रहा है। शहर में विशेष सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों के डिवाइडर को सुंदर बनाने व हर नाले व नाली की सफाई करने का कार्य किया जा रहा है।

विष्णु नगर में महिलाओं से बात करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें