फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खाली प्लाट मालिकों को निगम जारी करेगा नोटिस

Tue, 11 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी के ढेर मिले तो मालिक की अब खैर नहीं होगी। नगर निगम द्वारा ऐसे प्लाट मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं जिन प्लाटों में गंदगी है उन्हें नगर निगम की ओर साफ कराया जाएगा। जिसका खर्च प्लाट मालिक से वहन किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने खाली प्लाटों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। निगम की टीमों को जो प्लाट बिना चारदीवारी के गंदगी से भरे हुए मिलेंगे, उनके मालिकों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। खाली है। प्लाटों की चारदीवारी न होने के कारण कई लोग वहां कचरा फेंकते हैं और कोई उन्हें रोकने वाला भी नहीं होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें