फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर को मेटल बाजार की समस्याओं से कराया रूबरू

Mon, 06 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर साथ स्थित श्याम मार्बल के पास गांधी धाम जगन्नाथ मेटल मार्केट में दुकानदारों की ओर से रविवार को संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर सुमन बहमनी से दुकानदारों से आमने-सामने संवाद कर अपनी समस्याएं बताईं।
उन्होंने मार्केट क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानों, गलियों और सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया तथा दुकानदारों से आमने-सामने संवाद किया।
इस दौरान दुकानदारों ने सड़क, नाली, जलभराव, तथा वैध, अवैध से संबंधित समस्याओं को विस्तार से रखा। मेयर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि जनता की समस्या को समझना और उसे धरातल पर हल करना ही मेरा सबसे पहला दायित्व है। नगर निगम किसी भी नागरिक से ऊपर नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद के माध्यम से हर समस्या का समाधान संभव है, बशर्ते हम सब मिलकर सकारात्मक सहयोग करें। निगम प्रशासन जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे वह सड़क निर्माण हो, नालियों की सफाई हो या मार्केट क्षेत्र का सौंदर्यीकरण। दुकानदार भाई शहर की आर्थिक रीढ़ हैं, और उनके हितों की रक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें