फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने मार्केट कमेटी के सचिव के सामने रखीं मांगें

Mon, 06 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 अधिकारियों से मिलने पहुंचे अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारी। संगठन - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी के सचिव व अन्य अधिकारियों से मिल कर अपनी मांगे रखी। पदाधिकारियों ने धान की खरीद व मेरा फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल को लेकर हो रही समस्याएं बताईं।
सभा के जिला प्रधान दिलबाग सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गुरभजन सिंह , दिलबाग , रामकरण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा कुछ समय के लिए फसल ब्योरा को खोला गया था। इसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया है जिसके कारण किसानों को मंडी में अपनी को बेचने के लिए परेशानी हो रही है। प्रदेश सरकार के द्वारा खरीफ व रबी की फसल की कटाई के साथ ही पोर्टल को खोला जाना चाहिए ताकि जो किसान पोर्टल पर दर्ज होने से रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरभजन सिंह ने कहा कि मंडी में आढ़तियों के पास आ रही धान की नमी की मात्रा का जांचने के लिए सरकारी मशीनों का प्रयाेग करना चाहिए किसी भी किसान की नमी की मात्रा को आढ़ती की निजी मशीन से चैक न किया जाए। पिछले दिनों भारी बारिश के कारण किसानों का आथिक नुकसान पहुंचा है। इस मौकेपर गुरविंद्र सिंह, समिंद्र सिंह, मदन सिंह, महिंद्र सिंह, सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें