फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महापौर ने शहर में परखी वॉल पेंटिंग की गुणवत्ता

Mon, 27 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वाॅल पेंटिंग का निरीक्षण करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के लिए नगर निगम की ओर से चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कराई जा रही हैं। इन पेंटिंग्स के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। रविवार को महापौर ने वॉल पेंटिंग की गुणवत्ता परखी।
महापौर सुमन बहमनी ने मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति और सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पेंटिंग्स की गुणवत्ता और उनमें दिए जा रहे संदेशों की उपयोगिता को परखा और अधिकारियों को कार्य को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि वॉल पेंटिंग केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि जनजागरूकता का सशक्त माध्यम है। रंगों और संदेशों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सकता है, जो स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर और बदहाल दीवारों को चिन्हित कर वहां भी आकर्षक व संदेशपरक पेंटिंग कराई जाएं।
साथ ही पेंटिंग में स्थानीय संस्कृति, विरासत और जनहित के विषयों को भी शामिल किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने बताया कि पेंटिंग्स में कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश प्रमुखता से दर्शाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें