फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने नगर निगम दफ्तर में जांची व्यवस्थाएं

Fri, 28 Mar 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं व नागरिक सुविधा केंद्र की व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहरवासियों की आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
मेयर सुमन बहमनी वीरवार दोपहर बाद जगाधरी नगर निगम कार्यालय पहुंची। कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय अधीक्षक एवं जेडटीओ प्रदीप कुमार, एक्सईएन नरेंद्र सुहाग, सहायक रघुबीर सिंह, सीएसआई हरजीत सिंह, पार्षद भानू प्रताप, अरुण पप्पू, रीना रस्तोगी आदि ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मेयर सुमन कार्यालय के निरीक्षण पर निकलीं।
विज्ञापन

सबसे पहले मेयर नागरिक सुविधा केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने टोकन प्रक्रिया व निगम द्वारा शहरवासियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने इस दौरान सीएफसी के कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की। इसके बाद मेयर बहमनी ने कर शाखा, लाइट शाखा, सफाई व स्वास्थ्य शाखा, जन्म एवं मृत्यु शाखा, भवन शाखा समेत सभी शाखाओं का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने निगम में शिकायत व अन्य कार्यों के संबंध में आए शहरवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। लंबित पड़ी शिकायतों और कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलकर कार्य करने और शहरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें