फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने झाड़ू लगा दिया सफाई का संदेश

Sat, 04 Oct 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सफाई अ​भियान में हिस्सा लेतीं मेयर सुमन बहमनी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने वार्ड 19 के विष्णु नगर व वार्ड 20 के ससौली में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मेयर सुमन बहमनी ने झाडू लगाकर सफाई की।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली ही स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता के लिए हम सबने मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र को साफ, सुथरा व सुंदर बनाना है। हरियाली के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करना है। आइए हम सब मिलकर स्वच्छ और हरा-भरा वार्ड व शहर बनाने का संकल्प लें।
मेयर बहमनी ने इस दौरान पार्क में व्यायाम कर रहे वरिष्ठ नागरिकों व अन्य शहरवासियों को खुले में कचरा न डालने, पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने, गीले कचरे से खाद तैयार करने और कचरा नगर निगम के वाहनों में ही डालने, सरकार द्वारा चलाए शहर स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड 19 के विष्णु नगर और वार्ड 20 के ससौली में मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, पार्षद विक्रम राणा, पार्षद हरजीत आनंद, पार्षद संदीप धीमान, भाजपा नेता शिवराम, लाडी सिंह, नितिन आनंद आदि के साथ पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें