फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेयर ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 25 Sep 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के वार्ड 22 में सफाई करतीं मेयर सुमन बहमनी व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से वीरवार को वार्ड नंबर 22 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। गोबिंदपुरा तालाब और संजय विहार स्थित अटल पार्क में आयोजित अभियान का शुभारंभ मेयर सुमन बहमनी ने किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू और कस्सी चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
मेयर के साथ मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक शर्मा, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया सहित क्षेत्रवासियों ने भी नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सफाई अभियान में श्रमदान किया। बड़ी संख्या में लोगों के उत्साहपूर्वक भाग लेने से अभियान में जनभागीदारी का संदेश भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की सफाई टीमों ने दोनों स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। पार्क और तालाब के आसपास जमा कचरे को उठाकर उसका उचित निस्तारण किया गया। मेयर बहमनी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें