फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीएनजी कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगी एलपीजी

Fri, 25 Sep 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ईस्ट भाटिया नगर में लोगों को जागरूक करते बीपीसीएल के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा के विस्तार के साथ अब उन क्षेत्रों में एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां पीएनजी उपलब्ध है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से चरणबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की जा रही है।
उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ईस्ट भाटिया नगर में भी एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां करीब 400 एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक किए जाने हैं। अभी तक यहां 75 से अधिक एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक किए जा चुके हैं। बीपीसीएल की टीम घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को पीएनजी सुविधा और कनेक्शन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दे रही है।
विज्ञापन

बीपीसीएल के अनुसार यमुनानगर में अब तक 10,500 से अधिक घरेलू पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नए कनेक्शन के लिए रोजाना करीब 40 से 50 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कंपनी की टीम लगातार नए उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने में जुटी है। जिन क्षेत्रों में पीएनजी उपलब्ध हो चुकी है, वहां एलपीजी कनेक्शन चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक किए जा रहे हैं।
एलपीजी लेने वालों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक करने के लिए बीपीसीएल नॉर्थ हेड लाला प्रभु, नॉर्थ मार्केटिंग हेड अजीत तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल पालिवाल, सेल्स ऑफिसर सहजप्रीत सिंह और इंजीनियरिंग ऑफिसर अंशुल सोनी ने लोगों से संपर्क किया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

30 तक कनेक्शन लागत शून्य
बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल पालिवाल ने बताया कि घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए 30 सितंबर तक विशेष सुविधा दी जा रही है। इस अवधि में कनेक्शन लागत शून्य रखी गई है। कंपनी ने पीएनजी पाइपलाइन वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से जल्द आवेदन करने की अपील की है। पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं को एलपीजी के स्थान पर पीएनजी की सप्लाई उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें