फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी पुलिस 16 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भगवानगढ़ निवासी अरसलान उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला ने 26 दिसंबर को शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। लड़की 27 दिसंबर को घर वापस आ गई। महिला ने शक जताया कि उसकी लड़की को मुन्ना नाम एक युवक शादी की नीयत से बहला फुसला कर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। संवाद
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी 20 वर्षीय पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के नवानगर का रहने वाला है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही किराये पर रहता था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस में महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 25 दिसंबर को बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। इस दौरान घर पर चार वर्षीय बच्ची अकेली थी। बाजार से जब लौटे तो बेटी के गुप्त अंग पर निशान मिले। जिसके बाद पता लगा कि आरोपी पंकज ने बच्ची के साथ गलत काम किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें