यमुनानगर। कलाधारा ग्रुप की ओर से वृद्धाश्रम में एक शाम अपनों के नाम कार्यक्रम करवाया गया। इसका उद्देश्य वृद्धों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन, स्नेह और खुशी का अनुभव करवाना रहा। ग्रुप सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ हंसी-खुशी के पल साझा किए। ग्रुप के जतिन कुमार व पुष्कर चौधरी ने पुराने व नए गीतों से सभी का मनोरंजन किया। मुख्यातिथि थाना यातायात प्रभारी कुशलपाल राणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान यश शर्मा, वैशाली खुराना, करन बुटोलिया, मनीषा, मनीष, आयुषी, विवेक सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद