फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 03 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म, ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। शादी के बाद पति से विवाद के चलते उसे घर से निकाल दिया गया था। उसके ससुर यमुनानगर में रेलवे में कार्यरत हैं। इसी दौरान इंदौर की रहने वाली विनीता जैसवाल ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी मुलाकात इंदौर निवासी मुकेश से कराई। महिला का आरोप है कि मुकेश और विनीता दोनों रेलवे में तैनात हैं, जिस कारण उसने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि मुकेश ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले लिए। इसके साथ ही उसका आधार कार्ड, फोटो ले लिए गए और कुछ अंग्रेजी में लिखे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए गए। महिला का कहना है कि उसे लगातार भरोसा दिलाया जाता रहा कि जल्द ही रेलवे में नौकरी लग जाएगी।
महिला ने बताया कि दिसंबर 2023 में मुकेश ने उसे इंदौर बुलाया, जहां विनीता पहले से मौजूद थी। वहां उसे चाय पिलाई गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी और साथ रखने की बात कही। इसके बाद उसे इंदौर में किराए का मकान दिलाया गया, जहां आरोपी बार-बार जबरन संबंध बनाता रहा।
इसी दौरान महिला गर्भवती हो गई और 8 सितंबर 2024 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चा होने के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि दिसंबर 2024 में मुकेश उसे यमुनानगर ले आया और यहां भी किराए का मकान दिलवाया। शुरुआत में वह 20-25 दिन में आकर खर्च देता रहा और बच्चे को अपनाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में उसने आना-जाना बंद कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने न तो घर खर्च दिया और न ही रेलवे में नौकरी दिलाने की बात मानी। उल्टा उसने महिला और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसके पहले से ही एक बेटी और दो बेटे हैं, अब इस बच्चे के साथ वह पूरी तरह असहाय हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जगाधरी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें