फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपाल मोचन मेले में 100सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sat, 10 Oct 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कपाल मोचन में बने घाट पर काम करते मजदूर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। ऐतिहासिक श्री कपाल मोचन मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष मेला 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ड्रोन कैमरों से भी पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी।
मेला प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु कपालमोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर और सूरजकुंड सरोवर में स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दवाइयों, पेयजल, अस्थायी शौचालय, बिजली, खाद्य सामग्री, दूध की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और पुलिस व्यवस्था के प्रबंध समय पर पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए सड़कों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। व्यासपुर से मेला स्थल तक ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए अतिरिक्त बसों का प्रबंध भी किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सूचना, जनसंपर्क, संस्कृति एवं भाषा विभाग की ओर से सांस्कृतिक मंच बनाया जाएगा। साथ ही गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों सरोवरों पर स्थायी एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पर्याप्त रोशनी रहेगी। पूरे मेला क्षेत्र को रोशनी से जगमग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालु प्रशासन के मेहमान हैं और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें