फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर 97 हजार ठगे

Sat, 10 Oct 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठग ने 60 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगाधरी के विष्णु नगर वर्कशॉप निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को एक अज्ञात ने पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर उनका फोन हैक कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके बैंक खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बैंक लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें