फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: काव्य पाठ से बताया हिंदी का महत्व

Wed, 06 May 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अध्यापक व विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। संत थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को रविंद्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग की ओर से काव्य पाठ कराया गया। इस ओपन माइक कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने हिंदी साहित्य में गुरु रविंद्रनाथ टैगोर के योगदान के बारे में बताया। समन्वयक सुनीता ज्ञान व अनु बेदी ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वरचित व प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं पर भावपूर्ण व प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन 12वीं की दिव्यांशी व याना कपूर ने किया। व्यवस्था का दायित्व बिमला व अंजना लाल ने निभाया। कार्यक्रम की मेजबानी हिंदी विभागाध्यक्ष वंदना मसीह ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें