फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति गया मछली पकड़ने, पत्नी ने लगा लिया फंदा

Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाइवुड फैक्टरी में काम करने वाला व्यक्ति नदी पर मछली पकड़ने के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह लौटा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुरेश राय जठलाना क्षेत्र में प्लाईवुड की फैक्टरी में काम करता है और फैक्टरी में ही बने लेबर क्वार्टर में परिवार रहता है। सुबह को वह खाना खाने के बाद नदी पर मछली पकड़ने के लिए गया था। घर पर उसकी पत्नी प्रियंका थी। सुरेश ने बताया कि जब वह वापस पहुंचा तो उसकी पत्नी घर में ही फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुरेश राय ने बताया कि पत्नी अधिकतर गुमसुम रहती और अधिक बोलती भी नहीं थी। वह और उसकी पत्नी सूर्य प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन

वह मानसिक रूप से भी परेशान थी। सोमवार को पुलिस ने यमुनानगर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ थाना जठलाना तरसेम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें