संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष तीन शिकायतें पहुंची। जिसमें दो का निवारण मौके पर किया गया। एक शिकायत संबंधित विभाग को भेजी गई।
गुप्ता ने कहा समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं का मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम ने कहा कि जिला स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल, डीएसपी कंवलजीत आदि मौजूद रहे।