फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आने वाले दिनों में गर्मी दिखाएगी तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए बदलाव से कई दिनों से जिले का मौसम सुहावना बना हुआ था। बारिश, सुबह शाम ठंड और दिन में तापमान कम होने से गर्मी नहीं थी। परंतु अब मौसम बिल्कुल ही पलट गया है और गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं, विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सप्ताह का सबसे गर्म दिन हो सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बुधवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, इस बुधवार को यह 36.6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। तापमान बढ़ने के साथ चिलचिलाती धूप खूब परेशान करेगी। वहीं, मंगलवार को मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाए। सुबह ही सूरज की तपिश ने अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था। दिन के साथ सूरज व पारा भी चढ़ा और गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
न्यूनतम तापमान कम होने से शाम को गर्मी से काफी राहत रही लेकिन दिन में गर्मी से लोगों के पसीने छूट गए। तेज धूप के कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। इससे शहर की मुख्य सड़कें, मार्ग व बाजार दोपहर में वीरान नजर आए। अधिकांश दुकानों पर दिन में व्यापारी खाली बैठे रहे। वहीं, दिन ढलने के बाद लोग घरों से निकले और बाजार में भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें