फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुबह 9 बजे सैंपल दो, जांच रिपोर्ट ढाई बजे मिलेगी

विज्ञापन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी मरीजों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सुबह सैंपल देने वाले मरीजों को भी रिपोर्ट दोपहर ढाई बजे के बाद ही दी जाती है, ऐसे में जब तक मरीजों को रिपोर्ट मिलती है, तब तक अधिकतर डॉक्टर अपनी सीट छोड़ चुके होते हैं। परिणामस्वरूप मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ता है और अगले दिन दोबारा अस्पताल आना मजबूरी बन जाती है। 200 बेड के जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन 2200 मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। मरीजों का कहना है कि चाहे सैंपल सुबह नौ बजे दिया जाए या दोपहर एक बजे, सभी को एक ही समय यानी ढाई बजे रिपोर्ट दी जाती है। इस व्यवस्था के कारण मरीजों का पूरा दिन अस्पताल में ही निकल जाता है, जबकि कई मरीज दूरदराज के गांवों से आते हैं। उन्हें बार-बार आने-जाने में समय और पैसा दोनों खर्च करना पड़ता है। मरीजों का आरोप है कि रिपोर्ट समय पर न मिलने के कारण डॉक्टर बिना रिपोर्ट के दवा लिखने से मना कर देते हैं। इससे इलाज में देरी होती है और मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। खासकर बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की इस व्यवस्था से मरीजों में रोष है। यदि सैंपल देने के कुछ समय बाद ही रिपोर्ट उपलब्ध करवा दी जाए, तो मरीज बार-बार आने से बच सकते हैं।



फोटो: 7
शुगर जांच के लिए घंटों इंतजार
कांसापुर की नीलम ने बताया कि उसका शुगर स्तर बढ़ा हुआ है। सोमवार को डॉक्टर को दिखाने के बाद उसे जांच कराने के लिए कहा गया। उसने सुबह 11 बजे सैंपल दिया, लेकिन रिपोर्ट के लिए उसे ढाई बजे तक इंतजार करने को कहा गया। रिपोर्ट मिलने में इतनी देरी से मरीजों को घंटों बैठना पड़ रहा है। यदि समय पर रिपोर्ट मिल जाए तो मरीज उसी दिन डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन



आंख के ऑपरेशन के लिए इंतजार

कैंप की रहने वाली सिंद्रो देवी ने बताया कि उसकी आंख में समस्या है और उसे ऑपरेशन करवाना है। सोमवार को वह डॉक्टर को दिखाने आई थी, जहां डॉक्टर ने कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी। उसने सुबह 10 बजे सैंपल दे दिया लेकिन उसे बताया गया कि रिपोर्ट ढाई बजे के बाद ही मिलेगी। वह सुबह से ही अस्पताल में बैठी है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



शनिवार को दिया था सैंपल

दड़वा निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसके कूल्हे की हड्डी का ऑपरेशन होना है, जिसके लिए उसने शनिवार को अस्पताल में सैंपल दिया था। उसे बताया गया था कि रिपोर्ट ढाई बजे के बाद मिलेगी लेकिन जब वह लेने पहुंचा तो अस्पताल बंद हो चुका था। मजबूरी में उसे सोमवार को दोबारा आना पड़ा। रिपोर्ट में देरी के कारण उसे बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। इससे समय और रुपये दोनों की बर्बादी हुई।


जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में टेस्ट होते हैं। इसलिए सैंपल की जांच करने में समय लग जाता है, फिर भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन सैंपल की रिपोर्ट तैयार हो गई हो वह उसी समय मरीजों को मिल जाए ताकि उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।
- डाॅ. सुशीला सैनी, कार्यवाहक सिविल सर्जन।

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें