फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लू के थपेड़ों ने किया लोगों को बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लू के थपेड़ों व तेज धूप ने लोगाें को बेहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे से लेकर चार बजे तक तो लोग घरों से बाहर निकलने से ही कतराने लगे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि शीतल पेय से थोड़ी देर तो राहत मिलती है, थोड़ी देर बाद फिर से गर्मी परेशान करने लगती है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि शुक्रवार व शनिवार को उमड़ कर आने वाले बादलों से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद गर्मी अपने चरम पर होगी। लू के थपेड़े इससे भी ज्यादा कहर ढाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने वाला है। वहीं रविवार को शाम सवा छह बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलने लगी। बादल भी उमड़ आए। गर्मी व लू को देखते हुए जिला प्रशासन भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें