फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्राम पंचायत ने दो दिन में गोशाला पहुंचाए 35 गोवंश

Mon, 11 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। ग्राम पंचायत व्यासपुर की ओर से बेसहारा गोवंश पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में 35 बेसहारा गोवंश को पकड़ कर गोशाला भेजा जा चुका है। पंचायत का कहना है यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, पंच डाॅ. सुभाष ने बताया कि लाेगों की शिकायत बढ़ रही थी कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। आए दिन दो पहिया वाहन चालक टकरा कर हादसे का शिकार हो रहे हैं। जिसको लेकर ग्राम पंचायत ने इस समस्या को समाधान शिविर में एसडीएम जसपाल सिंह गिल के समक्ष रखा। पहले दिन 23 व दूसरे दिन रविवार को 12 गोवंश को पकड़ कर साढौरा गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कस्बा के गणमान्य लोगों सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी इस अभियान में सहयोग दें ताकि कार्य सही प्रकार से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को हादसों से बचाने के लिए सभी इस अभियान में सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ गोशालाओं के संचालन हेतु आर्थिक मदद भी अवश्य करें। पंच संदीप कुमार व अशोक धीमान ने कहा कि पंचायत का यह प्रयास न केवल दुर्घटनाओं में कमी लाएगा बल्कि गोवंश की सुरक्षा और संवर्धन में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें