फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने अपनी ही घोषणाओं को चढ़ा दिया आचार संहिता की भेंट : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 19 Aug 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर (यमुनानगर)। हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत रादौर में आयोजित पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार की घोषणाओं की पोल न खुले, इसलिए केंद्र सरकार ने जल्द चुनाव की घोषणा करवा दी। साथ ही अपनी ही घोषणाओं को आचार संहिता की भेंट चढ़ा दिया। चुनाव की घोषणा होने से पहले प्रदेश सरकार ने एक के बाद एक घोषणाएं की पर इनमें से कोई पूरी नहीं की। क्योंकि भाजपा उन्हें पूरा कराना ही नहीं चाहती।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 साल तक लोगों से 1100 रुपये के सिलिंडर पर रोटी बनवाई पर आखिरी महीने में 500 रुपये में सिलिंडर देने की घोषणा भी झूठी निकली। कुरुक्षेत्र से लाडवा, रादौर होते हुए यमुनानगर तक फोरलेन की मांग 10 साल से हो रही है, लेकिन सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर कुरुक्षेत्र-यमुनानगर फोरलेन होगा और लाडवा व रादौर में बाईपास बनेंगे।
विज्ञापन

भाजपा सरकार नॉन स्टॉप हरियाणा विज्ञापन छपवा रही है, लेकिन 10 साल में भाजपा ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया। आज बेरोजगारी, महंगाई, नशा, गरीबों के अधिकारों को छीनने, किसान पर अत्याचार करने, झूठ बोलने में प्रदेश को नॉन स्टॉप बना दिया। प्रदेश पर कर्ज भी नॉन स्टॉप बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना बुढ़ापा पेंशन, हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम, 25 लाख रुपये तक का इलाज सरकारी खर्च पर दिए जाएंगे।
किसानों को एमएसपी व सर्वाधिक भाव की गारंटी, खाली पड़े दो लाख सरकारी पदों पर योग्य हरियाणवी युवाओं की समयबद्ध भर्ती, गरीब परिवारों को सौ गज के मुफ्त प्लॉट, 3.5 लाख रुपये की लागत से दो कमरे का मकान, पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर आय सीमा को बढ़ाकर दस लाख करेंगे। सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, मनरेगा मेट को पक्का करेंगे। खिलाड़ियों के लिए पदक लाओ पद पाओ नीति दोबारा लागू करेंगे। साथ ही जातिगत जनगणना कराएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा की पदयात्रा गोगा मेड़ी, मेन बाजार होकर सिविल अस्पताल तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का जगह-जगह स्वागत किया। मौके पर रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, प्रो. वीरेंद्र, जयदीप धनखड़, उमेश कांबोज बुबका, प्रदीप बिंद्रा, सतीश दताना, विशाल सैनी, नर सिंह पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें