फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राशन की धांधली रोकने के लिए सरकार भेज रही संदेश

Tue, 06 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जरूरतमंदों को राशन देने में अब कोई भी डिपो संचालक चाहकर भी हेराफेरी नहीं कर पाएगा। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन लेने वाले लोगों के लिए एसएमएस सेवा शुरू की है।
डिपो पर रखी पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन पर अपने हाथ की अंगुली स्कैन की नहीं और उधर पलक झपकते ही आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा। इस मैसेज में यह सब लिखा होगा कि डिपो से आपको कौन सा राशन कितनी मात्रा में मिलना है। इतना ही नहीं फिंगर प्रिंट स्कैन करने का समय भी मैसेज में आएगा। डिपो संचालक जितनी बार फिंगर प्रिंट स्कैन कराएगा, उतनी बार मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा।
विज्ञापन

बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को सरकार से लाइसेंस लेने वाले डिपो धारकों से हर महीने गेहूं, बाजरा, चीनी, सरसों का तेल मिलता है। इसमें दो लीटर सरसों का तेल 40 रुपये में और चीनी 13 रुपये 50 पैसे किलोग्राम की दर से मिलती है। बाकी का राशन लोगों को मुफ्त दिया जाता है। परंतु काफी डिपो धारक लोगों को राशन देने में हेराफेरी कर रहे थे।
विज्ञापन

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पीओएस मशीन में फिंगर प्रिंट स्कैन होने के बाद इसमें से निकलने वाली प्रिंट वाली रसीद लोगों को देनी होती थी, परंतु कोई भी डिपो धारक ऐसा नहीं कर रहा था। कई डिपो संचालक लोगों के फिंगर प्रिंट तो स्कैन करवा लेते थे, लेकिन उन्हें बोल देते थे कि अभी उनके हिस्से का राशन नहीं आया है। जिले में 587 डिपो हैं। वहीं राशन कार्ड धारकों की संख्या 2.50 लाख से ज्यादा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें