फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को बताई भगवान शिव की महिमा

Tue, 18 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरोजनी कॉलोनी के श्री हनुमान मंदिर में ​शिव कथा सुनने के पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी के श्री हनुमान मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर शिव कथा का आयोजन किया गया है। पंडित केशव दत्त शास्त्री ने भगवान शिव के स्वरूप, उनकी महिमा और शिव भक्ति के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना गया है। इस पवित्र माह में श्रद्धा और भक्ति भाव से की गई शिव आराधना से मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है तथा जीवन में सदाचार, सेवा और संस्कारों की भावना मजबूत होती है। कथा स्थल पर श्रद्धालु भजन-कीर्तन में भी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भजन प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य लोगों को भगवान शिव की भक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता बनी हुई है। कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से छह बजे तक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें