फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जैन सभा में भक्ति और देशभक्ति का संगम

Tue, 18 Aug 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसएस जैन स्थानक में तीज पर्व मनातीं महिलाएं। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित एसएस जैन सभा के प्रांगण में चल रहे पावन चातुर्मास के दौरान स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति का रंग भी देखने को मिला। महिलाओं ने हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुन पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और विशेष नाटक के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदेश दिया गया, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के उत्तरार्ध में पूज्य साध्वी पूर्णा के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। साध्वी पूर्णा ने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने बताया कि चातुर्मास के दौरान इस तरह के कार्यक्रम श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं और श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें