फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहाने से बुलाकर दुकान में किया दुष्कर्म, साथी ने बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। अदालत में विचाराधीन केस के संबंध में बातचीत करने के बहाने बुलाकर एक युवक ने किशोरी को दुकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी का आरोप है कि इस दौरान आरोपी के साथी ने उसका वीडियो भी बनाया। जिसके आधार पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर फिर संबंध बनाए। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रतापनगर के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के ही एक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा है। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। किशोरी ने बताया कि बीते 23 मई को आरोपी व्यक्ति के भतीजे बादल ने उसे केस के सिलसिले में बातचीत करने के लिए प्रतापनगर बुलाया। जब वह प्रतापनगर पहुंची तो आरोपी उसे एक चिकन शॉप पर ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। जबकि उसके साथी कुनाल ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान वे शहर के एक कॉलोनी में आकर रहने लगी। आरोप है कि इसके बाद बीती सात अगस्त की रात को एक बजे आरोपी उससे मिलने के लिए शहर की एक कॉलोनी में उनके घर पर आया। उस समय उनके परिवार सदस्य सोए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने घर की सीढ़ियों के पास उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी ने इस दौरान उसे व उसके ताऊ को केस वापस लेने के लिए बोला। केस वापस न लेने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बादल और कुनाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें