फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यमुनानगर की जेल में बंद हैं गैंगस्टर के माता-पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गैंगस्टर रोमिल वोहरा के माता-पित यमुनानगर जेल में बंद हैं। पिता पर चार और मां पर दो केस दर्ज हैं।

पिता कपिल वोहरा पर 11 मार्च को थाना जगाधरी में धारा 109(1) बीएनएस, 3(5) बीएनएस, 61 बीएनएस, 25 आर्म एक्ट, 10 फरवरी को थाना शहर यमुनानगर में धारा 109(1) बीएनएस, 61 बीएनएस, 22 नवंबर 2024 को थाना गांधी नगर में धारा 115 बीएनएस, 190, बीएनएस 191(3) बीएनएस, 351(3) बीएनएस, 25 आर्म एक्ट तथा 26 दिसंबर 2024 को थाना रादौर में 103 (2) बीएनएस, 109 आईपीसी, 324 (5) बीएनएस, 25 आर्म एक्ट के केस दर्ज हैं। इसी तरह, मां रिषा वोहरा पर 15 मई को 109(1) बीएनएस और 10 फरवरी को थाना शहर यमुनानगर में 109(1) बीएनएस, 61 बीएनएस के तहत केस दर्ज है।
विज्ञापन

गली में पसरा सन्नाटा

उधर, जैसे ही कॉलोनी के लोगों को मुठभेड़ में रोमिल वोहरा के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना मिली तब से पूरी गली में सन्नाटा पसरा हुआ है। रोमिल के मकान का ताला लगा था। माता-पिता दोनों जिला जेल में बंद हैं। ऐसे में जब मीडिया ने पड़ोसियों से बात करनी चाही तो उन्होंने दूरी बनाते हुए अपने-अपने घर के गेट लगाने बंद कर दिए। कुछेक लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोमिल बचपन में ठीक था, बाद में गैंगस्टर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें