फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शॉर्प शूटर रोमिल का अवैध घर गिराएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने कुख्यात शॉर्प शूटर रोमिल वोहरा का मकान गिराने की तैयारी कर रहा है। निगम के डीटीपी मनोज कुमार का कहना है रोमिल के पिता कपिल वोहरा ने यह मकान बिना नक्शा पास कराए अवैध कब्जा कर बनाया है।
कांसापुर एरिया की अशोक विहार कॉलोनी में 54.689 गज में बने रोमिल के मकान के बाहर उसके पिता कपिल वोहरा के नाम नोटिस चस्पा दिया है। तीन जून को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


नोटिस में अवैध रूप से बनाए मकान को खाली करने के आदेश दिए गए थे और 10 जून को निगम कार्यालय में पेश होकर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। इसके बाद नोटिस 16 जून को जारी किया गया। अब मंगलवार को तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कपिल वोहरा को 15 दिन के भी मकान को खाली करने के आदेश जारी किए गए है। 15 दिन के बाद अवैध निर्माण को नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने रोमिल के घर पर आत्मसमर्पण के लिए लगाया था नोटिस
गैंगस्टर रोमिल वोहरा के मारे जाने से पहले पहले नई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 जून 2025 की सुबह आत्मसमर्पण करने का एक नोटिस भी लगाया था। स्पेशल सेल द्वारा शूटर के खिलाफ 1 मई 2024 को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। रोमिल इस नोटिस पर हाजिर नहीं हुआ। नोटिस की समय सीमा खत्म होने के चौथे दिन ही दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर वह मारा गया।

रोमिल का अंतिम संस्कार आज
एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि रोमिल वोहरा का संस्कार पुलिस सुरक्षा में बुधवार को होगा। इसमें किसी रिश्तेदार को नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें