फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जांच कमेटी के गठन से अधिकारियों की उड़ी नींद

Sun, 09 Feb 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के भवन में घटिया क्वालिटी की निर्माण सामग्री लगी है या नहीं ,इसकी जांच चार विभागों के अधिकारियों की कमेटी करेगी। कमेटी का गठन होते ही अस्पताल का निर्माण करने वाली एजेंसी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। जांच में क्वालिटी घटिया मिली तो न केवल एजेंसी पर कार्रवाई होगी, बल्कि विभाग के उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होना तय है जिनकी देखरेख में पांच मंजिला भवन का निर्माण हुआ है।
जिला नागरिक अस्पताल के भवन निर्माण कराने का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को मिला था। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर के माध्यम से इसका निर्माण कराया था। अधिकारियों की परेशानी की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि निर्माण सामग्री की जांच पीडब्ल्यूडी ने चिन्हित एजेंसी से नहीं कराई जाएगी। वह इसलिए क्योंकि चिन्हित एजेंसी से मिलीभगत करके सैंपल की रिपोर्ट को अपने अनुसार तैयार कराया जा सकता है। इस पर डीसी पार्थ गुप्ता ने किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने के आदेश दिए हैं ।
विज्ञापन

पिछले 11 माह में अब तक जो टाइलें गिरी हैं उन सब में एक कॉमन बात है। सभी टाइलें अस्पताल की बाहरी दीवारों की तीसरी से पांचवीं मंजिल से गिरी हैं। क्या अस्पताल के ऊपरी हिस्से की निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। पहली बार गत वर्ष 13 मार्च को ब्लॉक-ए में ऑक्सीजन प्लांट के पास टाइलें गिरी थीं।
अस्पताल के निर्माण के दौरान से ही इसमें लगी सामग्री पर सवालिया निशान उठते रहे हैं। लोगों ने निर्माण सामग्री की जांच की मांग करते हुए इसकी शिकायतें तक की थी। पीडब्ल्यूडी के किसी भी अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इतना ही नहीं अस्पताल का सीवरेज भी कई बार जाम हो चुका है। भवन निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी के एसडीओ व जेई की मौके पर ड्यूटी भी लगी थी ताकि वह गुणवत्ता पर ध्यान दे सकें।
वर्ष 2023 हुआ था नए भवन का उद्घाटन
प्रदेश सरकार ने 105 करोड़ रुपये से 200 बेड के पांच मंजिला अस्पताल का निर्माण कराया था। इसमें पांच मंजिला ए व बी ब्लॉक अस्पताल के और तीसरा ब्लॉक सिविल सर्जन कार्यालय का है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 मई 2023 को ही अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया था। अधिकारियों ने आनन फानन में अस्पताल का उद्घाटन करवा दिया था, जबकि कई जरूरी कार्य पूरे ही नहीं हुए थे। अस्पताल के भवन में कमियों को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में पत्र भी लिखे गए।
विज्ञापन

जल्द जांच पूरी करेंगे : एसडीएम
जांच कमेटी के अध्यक्ष जगाधरी के एसडीएम सोनू राम ने बताया कि डीसी पार्थ गुप्ता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाएगा। जल्द ही जांच शुरू हो जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें