फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आईटीआई में प्रवेश लेने का पांचवां चरण शुरू, विभाग ने खोला पोर्टल

Tue, 12 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आईटीआई यमुनानगर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। आईटीआई के दाखिला प्रक्रिया के पांचवें चरण के लिए विभाग ने पोर्टल खोल दिया, लेकिन पहले दिन की योजना पर बारिश ने पानी फेर दिया। बारिश के कारण पहले दिन नोडल आईटीआई सुबह से शाम तक सूनी रही। इस दौरान एक भी विद्यार्थी दाखिला लेने नहीं पहुंचा। दाखिला समिति के सदस्य पूरा दिन खाली बैठे रहे और शाम को घर लौट गए।
विद्यार्थियों के न आने के कारण पहले दिन नोडल आईटीआई में एक भी दाखिला नहीं हो पाया। वहीं, इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने बाहर से निजी स्तर पर दाखिला के लिए संशोधन के साथ आवेदन किया है। आईटीआई दाखिले का यह चरण 22 अगस्त तक चलेगा। जिसका सोमवार को पहला दिन रहा। पहले दिन भारी बारिश के कारण विद्यार्थी नहीं पहुंचे। पहले दिन नए विद्यार्थियों के आवेदन होने थे।
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान न आकर विद्यार्थियों ने निजी स्तर पर आवेदन किया। इसके बाद मंगलवार से ओपन काउंसलिंग से विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। बता दें कि नोडल आईटीआई में 32 ट्रेड्स संचालित हैं और सभी ट्रेड्स में कुल 1348 सीटें हैं। जिसमें से 888 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इस दौरान पांचवें चरण के लिए खुले कौशल विभाग एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के पोर्टल पर नोडल आईटीआई की कुल 460 सीटें रिक्त दिखाई गई हैं।
पहले आओ पहले पाओ दाखिला
ओपन काउंसलिंग में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दाखिले दिए जाएंगे। इसके तहत सुबह नौ बजे से 12 बजे तक विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड लिए जाएंगे। इसके बाद वरीयता सूची जारी की जाएगी और फिर वरीयता सूची जारी की जाएगी। वरीयता सूची में मेरिट पाने वाले विद्यार्थियों को सबसे पहले बुलाया जाएगा और सभी सीटें दिखाई जाएंगी। विद्यार्थी जो ट्रेड पसंद करेगा उसमें दाखिला दे दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे विद्यार्थी को बुलाया जाएगा। ओपन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 12 बजे से पहले एडमिट कार्ड जमा करवाने होंगे। वहीं, अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर आईटीआई पहुंचना होगा। मौके पर ही सभी दस्तावेजों की जांच होगी और दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ओपन काउंसलिंग का चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 22 अगस्त तक दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया में शामिल होना होगा। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें