फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मशीन के नीचे दबने से किसान ने तोड़ा दम

Fri, 08 Nov 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। ट्रैक्टर की लिफ्ट से उठाकर गेहूं बीजने की मशीन को साफ करते समय हादसा हुआ। मशीन के अचानक नीचे गिरने से सफाई कर रहे किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
हादसा छछरौली थाना क्षेत्र के तिहानो गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय कर्मचंद गेहूं बीजने की मशीन सुपर सीडर को साफ कर रहा था। मशीन को ट्रैक्टर की लिफ्ट से ऊपर उठा रखा था। जब वह मशीन के पुर्जों की सफाई करने लगा तो अचानक मशीन नीचे गिर गई। करमचंद मशीन के नीचे ही दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मशीन को ऊपर उठाया।तब तक करमचंद की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी छछरौली रोहतास ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिहानो गांव में एक युवक की मशीन के नीचे दबने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें