फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आदिबद्री क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने की कवायद

Fri, 08 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आदिबद्री क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन कपालमोचन मेले को भुनाने के प्रयास में हैं। इसके लिए मेले के दौरान कपालमोचन आने वाले श्रद्धालुओं के आदिबद्री आने जाने के लिए बेहतर सड़क और परिवहन सुविधा देने की कवायद की जा रही है।
एक ओर कपालमोचन से आदिबद्री की सड़कों की दशा सुधारी जा रही हैं, वहीं इस रूट पर रोडवेज बसें भी लगाने की तैयारी है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु कपाल मोचन के साथ आदिबद्री स्थित सरस्वती उद्मम स्थल व अन्य तीर्थ स्थानों के भी दर्शन कर पाएं। धार्मिक एवं ऐतिहासिक अंतरराज्यीय कपाल मोचन मेले के लिए पहले केवल तीर्थराज कपाल मोचन को ही मेला क्षेत्र बनाया जाता रहा है।
विज्ञापन

गत कई वर्षों से आदिबद्री भी मेला क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है। इसका मकसद मेले में पंजाब व अन्य राज्यों से कपाल मोचन स्थित तीनों सरोवरों में स्नान, दीपदान व तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आदिबद्री स्थित सरस्वती उद्गम स्थल, प्राचीन केदारनाथ मंदिर व मंत्रा देवी मंदिर के भी दर्शन कराना है।
इससे आदिबद्री क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस बार 11 से 15 नवंबर तक लगने वाले कपालमोचन-आदिबद्री मेले में भी कपालमोचन से आदिबद्री तक सड़क सुधारने के साथ बेहतर परिवहन सेवा देने की तैयारी है। कपालमोचन से आदिबद्री के लिए रोडवेज अफसर करीब 30 बसें लगाने की योजना बन रही है। साथ ही संबंधित विभाग कपालमोचन से आदिबद्री तक की सड़कों की स्थिति भी सुधारने में लगे हैं।
विज्ञापन

आदिबद्री के लिए डिपो की करीब 30 बसें चलाने की योजना है। इसके लिए परमिट लेने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें