फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मायके वालों ने धरना किया समाप्त, वंशिका के शव का अंतिम संस्कार

Wed, 07 Jan 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विलाप करती वंशिका की बेटी व अन्य परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण गोयल की 40 वर्षीय पुत्रवधू रितू जैन उर्फ वंशिका की मौत के मामले में दो दिन बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे आदित्य ने मां को मुखाग्नि दी। मृतका की बेटी काशवी ने मीडिया के सामने आकर कहा कि घर में कभी भी ऐसी कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ, जिससे उनकी मां इतना बड़ा कदम उठातीं।

वहीं बेटे आदित्य ने भी कहा कि माता-पिता के रिश्ते सामान्य थे और नए साल का जश्न भी परिवार ने मिलकर खुशी से मनाया था। बच्चों के बयान ने इस पूरे मामले को और जटिल बना दिया है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठे मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। वे शव को शवगृह से उठवाकर और ससुराल ले गए।
विज्ञापन


वहां से बूड़िया शव वाहन में श्मशान घाट पहुंचाया गया, जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान दोनों पक्ष मौजूद रहे, लेकिन वंशिका के पति कर्ण गोयल, ससुर डॉ. अरुण गोयल, सास डॉ. मधु जैन और जेठ विजय गोयल में से कोई भी शामिल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार पति कर्ण गोयल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है, जबकि अन्य तीन आरोपी अभी गिरफ्त के बाहर हैं।

अंतिम संस्कार के दौरान वंशिका के बेटे आदित्य ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान करनाल निवासी वंशिका के पिता अशोक जैन ने अपने नाती आदित्य और बेटी काशवी से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गईं, जब बच्चे बार-बार अपने पिता को याद कर नाना से उन्हें घर बुलाने की बात कहते नजर आए।

बेटी काशवी ने घटना को याद करते हुए बताया कि रविवार को परिवार का आदि बद्री मंदिर जाने का कार्यक्रम था। इसके लिए उनकी मां ने प्रसाद भी बनाया था। इसके बाद वह बाथरूम में चली गईं। कुछ देर बाद जब काशवी ने दरवाजा खटखटाया तो मां ने नया ब्रश निकालकर नीचे नहाने को कहा। बाद में जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग ऊपर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने पर वंशिका फंदे पर लटकी मिलीं।
क्या था मामला

रविवार को वंशिका का शव जगाधरी स्थित उसके ससुराल में घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। परिजनों के अनुसार, वर्ष 2006 में वंशिका की शादी जगाधरी के गुलाबनगर कॉलोनी निवासी कर्ण गोयल से हुई थी। कर्ण की जगाधरी में बर्तन बनाने की फैक्टरी है, जबकि उसके पिता डॉ. अरुण गोयल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ हैं।
विज्ञापन

आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले में पति को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।

 विलाप करती वंशिका की बेटी व अन्य परिजन। संवाद

 विलाप करती वंशिका की बेटी व अन्य परिजन। संवाद

 विलाप करती वंशिका की बेटी व अन्य परिजन। संवाद

 विलाप करती वंशिका की बेटी व अन्य परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें