फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अलवर गया था परिवार, घर से लाखों का माल साफ

Sat, 27 Apr 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विष्णु गार्डन में चोरों ने घर के ताले तोड़ कर 50 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय परिवार रिश्तेदारी में राजस्थान के अलवर में आयोजित समारोह में गए हुए थे। वहां से लौटने पर परिवार को चोरी का पता चला।
विज्ञापन

विष्णु गार्डन निवासी संतोष रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में अलवर में आयोजित समारोह में गए थे। देर रात वापस अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी।
जांच करने पर घर से दो सोने की चेन, पांच तोले चांदी का गुच्छा, पांच तोले का चांदी का सेट, छह तोले चांदी की जूडो वाली सुई, पांच तोले चांदी की पायल, 15 चांदी के सिक्के, एक जोड़ा चांदी का बिच्छू, एक एल्यूमीनियम की बाल्टी, 50 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें