फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर मालिक ने विभाग के कर्मियों से की हाथापाई

Mon, 10 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
प्रताप नगर। क्षेत्र के किशनपुरा गांव में ई-रवाना न होने पर खनन सामग्री से भरा डंपर रोकने पर उसके मालिक ने अपने बेटे के साथ मिलकर खनन विभाग के कर्मियों के साथ हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी डंपर मालिक व उसके बेटे पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खनन विभाग का फील्ड स्टाफ सरकारी गाड़ी में अवैध खनन अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम के लिए गांव किशनपुरा में निरीक्षण कर रहा था। मौका निरीक्षण के दौरान खनन रक्षक लक्ष्य मेहता, स्टाफ खनन रक्षक रविंद्र कुमार, खनन रक्षक मदन लाल, हवलदार अमरीक सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान किशनपुरा बैरियर के पास खनन सामग्री से भरा एक डंपर आया।
विज्ञापन

चालक को उनकी टीम ने ई-रवाना दिखाने के लिए कहा। मौके पर डंपर चालक द्वारा कोई ई-रवाना नहीं दिखाया गया। डंपर चालक ने डंपर मालिक को इसकी सूचना दी। जिस पर डंपर मालिक महावीर उर्फ गुल्लु और उसका लड़का निशांत मौके पर पहुंचे। खनन अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों के साथ गालीगलौच व हाथापाई करना शुरू कर दिया।
उनकी टीम ने डायल 112 पर सूचना देकर मौका पर बुलाया। जैसे ही डंपर मालिक ने डायल 112 की गाड़ी अपनी और आते देखी तो वह उनके कर्मचारियों को धमकी देकर वहां से चला गया। आरोप है कि आरोपी ने कर्मियों को धमकी कि मैं तुम्हें ड्यूटी खत्म होने के बाद देखूंगा और अगर कभी मेरी गाड़ियों के सामने आए तो डंपर चढ़वा दूंगा और तुम्हे नौकरी करना सिखाऊंगा।
विज्ञापन

शिकायत में खनन अधिकारी ने बताया कि डंपर में बजरी लोड थी। कर्मियों की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे और प्रताप नगर थाना पुलिस को शिकायत दी। प्रताप नगर थाना प्रभारी गुरमेल सिंह का कहना है कि खनन अधिकारी की शिकायत पर आरोपी डंपर मालिक महावीर व उसके बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें