फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओपीडी में डॉक्टर की कुर्सी खाली और बाहर मरीज करते रहे इंतजार

Tue, 04 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी व बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सुबह के आठ बजे से पहले ही जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। हाथों में पर्ची लिए मरीज संबंधित डॉक्टरों के कमरे के बाहर पहुंचते हैं, लेकिन कई जगह कुर्सियां खाली दिखाई देती हैं।
मरीज इंतजार करते रहते हैं कि डॉक्टर आएंगे और उनका चेकअप होगा, लेकिन उन्हें यह बताने वाला कोई नहीं होता कि डॉक्टर कहां हैं और कब लौटेंगे। अस्पताल में सबसे ज्यादा परेशानी हड्डी रोग विशेषज्ञ को लेकर देखने को मिल रही है। मरीज सुबह से ही हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में पहुंच जाते हैं, लेकिन केबिन के बाहर पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में हैं।
विज्ञापन

मरीजों के अनुसार डॉक्टर के ओटी से लौटने का कोई निश्चित समय नहीं बताया जाता। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीज घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। मरीजों का कहना है कि हड्डी रोग विभाग में पहले से ही भीड़ अधिक रहती है। वर्तमान में एक डॉक्टर छुट्टी पर होने के कारण दूसरे डॉक्टर पर काम का अतिरिक्त दबाव है।
डॉक्टर ओपीडी के साथ-साथ ऑपरेशन थियेटर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसका सीधा असर मरीजों को मिलने वाली सुविधा पर पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल के एनसीडी विभाग में भी मरीजों की लंबी कतार लगी रही। चेकअप के लिए पहुंचे मरीजों ने आरोप लगाया कि वे सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन कुछ मरीजों को सिफारिश के आधार पर पहले अंदर भेजा जा रहा है।
इसको लेकर मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी भी हुई। महिलाओं ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि सभी मरीजों को बराबर सुविधा मिलनी चाहिए। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और व्यवस्था की निगरानी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद बिना इलाज के वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
डॉक्टरों की जानकारी प्रदर्शित करने की मांग
अस्पताल में सोमवार को कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली नजर आईं और बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मरीजों का कहना है कि यदि डॉक्टर ओटी या अन्य कार्यों में व्यस्त हैं तो इसकी जानकारी ओपीडी के बाहर प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से ओपीडी व्यवस्था सुधारने और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉक्टरों से कहा गया है कि वह ओपीडी के समय अपने केबिन में मौजूद रहें। आज एक हड्डी रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर थे, दूसरे डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। ओटी में भी मरीजों के ऑपरेशन करने जरूरी हैं। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।

खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी व बाहर इंतजार करते मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें