फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं आईं डॉक्टर, इंतजार करती रहीं गर्भवतियां

Tue, 04 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवतियां सोमवार को परेशान हो गई कड़ाके की ठंड में कई किलोमीटर का सफर करके गर्भवतियां अपने पति व परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची। सुबह से दोपहर के डेढ़ बजे तक भी गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।
अल्ट्रासाउंड करने वाली डॉक्टर अस्पताल में बिना सूचना दिए छुट्टी पर थी। जिस कारण महिलाएं सुबह से ही उनके केबिन के बाहर डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। परेशान होकर लोग दोपहर पौने एक बजे पीएमओ डॉ. नवजोत कौर के कार्यालय में पहुंच गए। जहां पीएमओ ने उन्हें बताया कि डेढ़ बजे तक सोनोलॉजिस्ट डॉ. संजना दुआ अपने केबिन में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक अल्ट्रासाउंड के लिए 24 रजिस्ट्रेशन जिला नागरिक अस्पताल में हो चुके थे। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं है इसलिए डॉ. संजना दुआ बतौर सोनोलॉजिस्ट गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड करती हैं। परंतु दोपहर तक वह अस्पताल में नहीं आई। उनके केबिन के सामने जो कुर्सियां रखी थी वह महिलाओं से फुल थी।
विज्ञापन

डॉक्टर कब तक आएंगी यह जानने के लिए महिलाएं बार-बार उनके स्टाफ से पूछते रहे, लेकिन सुबह से दोपहर तक एक ही जवाब मिलता रहा कि जल्द ही आने वाली हैं। क्योंकि स्टाफ को भी नहीं पता था कि डॉक्टर आएंगी या नहीं इसलिए वह भी लोगों को आश्वासन ही देते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें