फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोषण और लिंगानुपात में जिला अव्वल

Sun, 09 Mar 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिलाओं एवं बच्चों के लिए पोषण और लिंगानुपात में सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला यमुनानगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में जिले के डीसी पार्थ गुप्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर को राज्य स्तरीय पोषण खिताब से सम्मानित किया।
पोषण खिताब के तौर पर दो लाख की राशि, लिंगानुपात सुधार में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दो लाख 50 हजार रुपये की राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। डीसी गुप्ता ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं एवं बच्चों के पोषण को लेकर पोषण पखवाड़ा, पोषण माह, पोषण ट्रैक्टर मिशन, सक्षम आंगनबाड़ी माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बच्चों के पोषण के साथ जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पोषण स्टाफ की ओर से सभी महिलाओं और बच्चों के पोषण को लेकर निगरानी रखी जाती है। उनके पोषण को लेकर समय से राशन की पूर्ति, उनके स्वास्थ्य पर पूरी तरह से निगरानी रखी जाती है।
विज्ञापन

लिंगानुपात की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया रहा है। भ्रूण हत्या को रोकने के लिए पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत निगरानी रखी जाती है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और भाग के टीमवर्क के चलते जिला दोनों उपलब्धियों को हासिल करने में सफल हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें