फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बांधा समां

Sun, 26 Jan 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गुमथला राव में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ मार्च पास्ट निकाल किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाषण से गणतंत्र दिवस की जानकारी दी। स्कूल के कोच राम भजन के नेतृत्व में कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने योगा की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य डॉ. सुदेश बंसल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां स्कूल में कराने से बच्चों में देशभक्ति की भावना उजागर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापक सुरेंद्र सिंगला ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर नाजुक अग्रवाल, विशा कांबोज, रजनीश, निशा सलूजा, मोनिका कांबोज, मीनाक्षी कांबोज, नीलम, सोनिया, रितिका, सलोनी, अभिषेक व अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें