फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिलास्तरीय समारोह में मंत्री रणबीर गंगवा फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में लोक निर्माण (बीएंडआर), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रविवार (आज) सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। साथ ही परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इससे पूर्व पुलिस लाइन जगाधरी में स्थित शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन करेंगे।
समारोह को लेकर जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने शनिवार को तेजली खेल परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम सोनू राम ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर परेड का नेतृत्व डीएसपी आशीष चौधरी करेंगे। परेड में पुरुष पुलिस टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई विशाल, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई रुचि, गृह रक्षी दल टुकड़ी का नेतृत्व एसआई रमेश कुमार, एनसीसी लड़कों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्य भारद्वाज, एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर अन्नया, भारत स्काउट टुकड़ी का नेतृत्व गॉड ब्लैस पब्लिक स्कूल लीडर अभिषेक पाल, भारत स्काउट गाइड लड़कियों की टुकड़ी का नेतृत्व गाइड लीडर कुमारी पायल, प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी हंसिका व गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर का बैंड जिसका नेतृत्व कुमारी निष्ठा करेगी।एसडीएम सोनू राम ने बताया कि जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 14 स्कूलों के विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खारवन के डीपी मदनलाल के नेतृत्व में मास पीटी व डम्बल शो आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

सरकारी व गैर सरकारी विभागों की सरकार की विकासात्मक जनकल्याणकारी नीतियों व विकास को दर्शाती हुई झांकियां भी विशेष छटा बिखेरेगीं। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रोफेसर कॉलोनी के विद्यार्थियों द्वारा कोरियोग्राफर देशभक्ति नृत्य, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रदेशों के नृत्य, जीएनजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा गिद्दा नृत्य, नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जय जवान-जय किसान नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी के छात्राओं द्वारा हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मौके पर जिला परिषद सीईओ विरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीएसपी कंवलजीत सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव, जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीएचओ डॉ. कृष्ण कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम संजय रावल व डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें